जलेसर। नगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को आयोजित समारोह में वार्षिक परीक्षाफल वितरित किया गया। इसमें मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। समारोह में शिक्षक और अभिभावक संघ की बैठक में स्कूल चलो अभियान पर चर्चा करते हुए प्रधानाचार्या अनीता यादव ने बेटियों को शिक्षित बनाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया इस वर्ष से कॉलेज में विज्ञान वर्ग की कक्षाएं भी संचालित होंगी। विज्ञान वर्ग की छात्राओं के लिए भवन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। कार्यक्रम में शिवलोकेंद्र सिंह, रश्मि सिंह, राजकुमारी दिनकर, जय तोमर, शिवानी वर्मा, शीतल सिंह, सृष्टि सिंह, नईम खान सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे। संवाद