एटा। बृहस्पतिवार को औषधि निरीक्षक ने आगरा-एटा मार्ग पर बसुंधरा में एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। यह बिना लाइसेंस के संचालित मिला। इस दौरान स्टोर पर चार दवाएं संदिग्ध मिलीं। जिनके नमूने लिए गए हैं। करीब 87 हजार कीमत की दवाओं को सील किया गया है।
औषधि निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि डीएम अंकित अग्रवाल के निर्देश पर बसुंधरा में संचालित मेडिकल स्टोर पर बृहस्पतिवार को छापामार कार्रवाई की। जहां बिना औषधि लाइसेंस प्राप्त किए औषधियों के क्रय-विक्रय का व्यापार होता मिला।
रेज 300 टेबलेट, सैट्रजिन 100 एमएल सीरप सहित अन्य दो दवाएं संदिग्ध मिलीं। इस पर चारों दवाओं के नमूना लेकर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। दुकान पर मिली दवाओं की बिक्री पर रोक लगाई है। 87 हजार कीमत की दवाओं को सील कर दिया है।