फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अंबरपुर बुढि़या में फैला खसरा, गांव के लोग परेशान

Wed, 19 Jul 2023 10:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

एटा। मारहरा ब्लॉक के गांव अंबरपुर गढि़या में खसरे का प्रकोप है। गांव में चार से पांच लोग चपेट में आ चुके हैं। लोग झाड़-फूंक कर इलाज करा रहे हैं। जबकि स्वास्थ्य विभाग को इसकी खबर ही नहीं है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ आशा को कहा जाता है। आशा गांव में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखती हैं। इसके साथ ही अगर गांव में कोई रोग फैल गया है तो इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को देती हैं, लेकिन गांव अंबरपुर में करीब चार दिनों से खसरा फैला हुआ है। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को नहीं है। गांव निवासी पांच वर्ष की धन्या खसरे से ग्रसित है। उसके परिजन ने बताया गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं आई है। बच्ची का देसी इलाज करा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया गांव में खसरे से लोग ग्रसित हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया गांव में खसरा फैलने की जानकारी नहीं है। मारहरा सीएचसी से बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें