फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास योजना में गड़बड़झालाः पात्र करते रह गए इंतजार, अपात्रों को भेज दी धनराशि, मिलते-जुलते नामों पर हुआ खेल

Tue, 28 Feb 2023 10:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा जिले में पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। यहां गांव के मिलते-जुलते नामों का फायदा  उठाकर अपात्रओं को लाभ पहुंचा दिया गया। सीडीओ ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है। 

 
विज्ञापन
कॉलोनी बनवाने को गिराया गया घर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत बड़े स्तर पर गड़बड़झाला किया गया है। ब्लॉक क्षेत्र में पात्र लोग मकान बनवाने के लिए सरकारी इमदाद का इंतजार करते रहे। जबकि, जिम्मेदारों ने नामों का खेल कर उनके मिलते-जुलते नाम वाले अपात्रों के खातों में रकम भेज दी। इस तरह के आरोपों की शिकायत डीएम से की गई है।

विज्ञापन


मामला सकीट विकासखंड क्षेत्र के नगला गंगी गांव का है। गांव निवासी सलीम ने बताया कि उसके पास मकान नहीं है। झोपड़ी में अपने परिवार के साथ गुजर-बसर करता है। पीएम आवास योजना की सूची में उसका नाम आया। रुपयों का इंतजार था, लेकिन पता नहीं बीच में क्या खेल हुआ कि पैसा गांव के सलीम पुत्र अली मुहम्मद के खाते में भेज दिया गया। इसी तरह केदार पुत्र दसौदी की योजना की धनराशि कादिर पुत्र अली मुहम्मद के खाते में भेज दी गई।

अपात्रों को दिया गया लाभ

सलीम ने बताया कि उसके नाम का सलीम, उसका भाई कादिर व पुत्र शमीम को योजना का अलग-अलग लाभ दिया गया है। तीनों ही अपात्र हैं और कादिर व शमीम अविवाहित भी हैं। यह भी कहा है कि जांच कराने पर और भी अपात्र मिल सकते हैं।

सीडीओ कार्यालय का घेराव करेगा भाकियू

भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी लखन यादव ने बताया कि ग्राम पंचायतों में प्रधान, ग्राम विकास अधिकारियों व अन्य अधिकारियों की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। पीएम आवास सहित शासन द्वारा संचालित अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं में सेंधमारी की जा रही है। उच्चस्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों, सचिवों और प्रधानों पर दंडात्मक कार्रवाई होनी चाहिए। 

दोषी के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई-सीडीओ

बताया कि भ्रष्टाचार के विरोध में जिलाध्यक्ष पंकज ठाकुर के नेतृत्व में यूनियन के पदाधिकारी और किसान मार्च के पहले सप्ताह में किसी भी दिन मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे। सीडीओ डॉ. अवधेश कुमाार बाजपेयी ने बताया कि पात्रों के नाम वाले अपात्रों को योजना का लाभ दिया गया है, तो इसकी जांच कराई जाएगी। जो दोषी पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें