फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या

Sat, 02 Mar 2024 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना राजा का रामपुर में दहेज की मांग को लेकर महिला को जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


कासगंज जिले के खिमाई थाना सहावर निवासी अनेक पाल सिंह ने बताया कि उसने अपनी बहन गायत्री (28) की शादी 11 दिसंबर 2020 को ओमवीर निवासी गढ़ी थाना राजा का रामपुर के साथ की थी। विवाह में अपनी सामर्थ्य के अनुसार 3.50 लाख रुपये नगद व 2 तोला सोना और सभी घरेलू सामान दिया था। शादी के बाद से ही बहनोई ओमवीर व उसकी बहन पिंकी, रजनी और रत्नेश के साथ मां मिथलेश देवी व पिता मुन्नालाल मेरी बहन को प्रताड़ित करने लगे। वह दहेज में दिए गए सामान से खुश नहीं थे।

बहनोई ओमवीर दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करता था। बहन ने सारी बातें हम सब लोगों को बताई थीं। शुक्रवार की शाम 7:30 बजे ओमवीर ने फोन करके बताया कि गायत्री बीमार है। जिसके बाद हम लोग बहन की ससुराल ग्राम गढ़ी पहुंचे तो देखा कि गायत्री की लाश गांव के ही देशराज के दरवाजे पर रखी थी। वहां बहनोई और कोई ससुरालीजन मौजूद नहीं था। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें