फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सदस्यता शुल्क जमा कराने से वंचित रह गए कई अधिवक्ता

Fri, 02 Jun 2023 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन की वर्तमान कमेटी द्वारा चुनाव कराने की तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए मतदाता सूची बनाई जा रही है। इसमें शामिल होने के लिए सदस्यता शुल्क जमा करने की तिथि गुजरने के बाद तमाम अधिवक्ता शुल्क जमा नहीं कर सके हैं।
विज्ञापन

बार कमेटी ने सदस्यता शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 31 मई निर्धारित की थी। काफी अधिवक्ताओं ने उस तिथि तक अपना शुल्क अदा कर दिया। लेकिन कई अधिवक्ता ऐसे भी रह गए, जिनका सदस्यता शुल्क जमा नहीं हो सका। अभी उन लोगों के संबंध में कोई निर्णय नहीं हुआ। उधर, कचहरी परिसर में संभावित प्रत्याशियों ने अपने प्रचार की शुरूआत कर दी है। अपने प्रचार में सोशल मीडिया पर बने अधिवक्ता ग्रुपों का सहारा लिया जा रहा है। बार अध्यक्ष रामनरेश मिश्रा एवं महासचिव रोहित पुंढीर का कहना है कि मतदाता सूची तैयार होते ही चुनाव कार्यक्रम निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें