फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मृत मिला व्यक्ति

Wed, 01 May 2024 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के रेवाड़ी मोहल्ला में एक व्यक्ति का शव बुधवार मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली नगर प्रभारी अरुण पवार ने बताया कि मृतक भारत सिंह रेवाड़ी मोहल्ले में किराए के कमरे में रहता था। यहां रहकर वह राज मिस्त्री का काम करता था। मंगलवार की रात लगभग 12:30 बजे उसके मृत होने की सूचना मिली। मौके पर जाकर मृतक की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं उसके पैतृक गांव सिकंदराबाद थाना अमांपुर में परिजन को सूचना दे दी गई है। जानकारी करने पर पता चला कि मृतक भारत सिंह पैरालायसिस का शिकार हो चुका था। पिछले कई माह से बीमार भी चल रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें