एटा। थाना निधौली कलां के गुलाबपुरा निवासी धनीराम शुक्रवार को अपनी ससुराल के लिए निकला था। जहां जलेसर के पास रास्ते में निधौली रोड स्थित फायर ब्रिगेड बिल्डिंग के पास बाइक समेत नदी में गिर गया। स्थानीय लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और परिजन को सूचना दी। परिजन के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया कि मृतक अपनी ससुराल जलेसर आगरा रोड स्थित गांव गढ़ी रामलाल जाने के लिए घर से निकला था। मृतक के भाई किशोरी लाल ने बताया कि भाई धनीराम ट्रक ड्राइवर था। उसकी पत्नी नेहा अपने बच्चों के साथ मायके में ही रहती थी। 2 दिन पूर्व वही वह घर पर आया था, जिसके बाद शुक्रवार की शाम बाइक से ससुराल बच्चों से मिलने जा रहा था।
जलेसर थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।