अवागढ़। गांव नरौरा में व्यक्ति ने शनिवार को विषाक्त पदार्थ खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी अखिलेश दीक्षित ने बताया कि डायल 112 पर आकाश निवासी ग्राम सरकरी ने कॉल कर सूचना दी। बताया कि उसके पड़ोसी गांव नरौरा के रहने वाले मुकेश (40) ने दोपहर करीब 1.30 बजे उनके खेत पर आकर बताया कि पारिवारिक कलह से तंग आकर जहर खा लिया है। उन्हें बेचैनी हो रही है, पानी पिला दो और अपने कपड़े उतारने लगे। इस पर उन्हें थोड़ा पानी पिलाया और उपचार के लिए एंबुलेंस 112 पर कॉल किया। एंबुलेंस आने से पहले मुकेश की मृत्यु हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एटा भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।