फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहजन के इस्तेमाल से खत्म होता है कुपोषण- नीरज सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कृषि विज्ञान केंद्र अवागढ़ की गृह वैज्ञानिक नीरज सिंह ने गांव बोर्रा कलां में भोज्य पदार्थों द्वारा कुपोषण निवारण पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 50 कृषक महिलाओं एवं गृहणियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में ग्रामीण महिलाओं के स्वस्थ रहने, कुपोषण से दूर रहने तथा गृहणियों को परिवार के स्वस्थ रहने के लिए सहजन के पौधे के लाभ, उपयोग करने के तरीके के बारे में बताया।
बताया गया कि सहजन को अपनी थाली में शामिल करें। यह उच्च रक्तचाप कम होने, हड्डियों को मजबूत करने, पेट के अल्सर को कम करने में मदद करता है। वीरेंद्र सिंह एसएमएस उद्यान विभाग ने कृषक महिलाओं को उनके गृह वाटिका में सब्जियां उगाने के तरीके बताए। कार्यक्रम में नत्थू देवी, शमा बेगम, रामवती, सरोज, शिवानी, सुमन, सुधा देवी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें