फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: स्कूलों की जमीन को प्रत्येक दशा में कब्जामुक्त कराएं

Thu, 06 Jul 2023 10:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कलेक्ट्रेट सभागार में एंटी भूमाफिया, कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने कहा कि सरकारी स्कूलों की जमीन को प्रत्येक दशा में जुलाई में ही मुक्त कराएं।
विज्ञापन

एंटी भूमाफिया की समीक्षा करते हुए डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने कहा कि तीनों तहसीलों में तहसील स्तरीय टास्कफोर्स की बैठक नियमित रूप से की जाए। सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों को भूमाफिया के रूप में चिह्नित कर सख्त कार्रवाई करें। कांवड यात्रा के दृष्टिगत साफ-सफाई सहित अन्य कार्य किया जाए। मिरहची, मारहरा में अतिक्रमण को सख्ती के साथ हटवाएं। कर-करेत्तर समीक्षा में स्टांप एवं निबंधन के तहत अपेक्षित कार्य न मिलने पर एआईजी स्टांप चंद्रभान को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। एडीएम प्रशासन आलोक कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व आयुष चौधरी, एएसपी धनंजय कुशवाह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें