मारहरा में सड़क पर मक्का की खरीद फरोख्त करते आढ़ती। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
मारहरा। नगर पालिका कस्बे से मारहरा स्टेशन की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग द्रोपा देवी इंटर कॉलेज के सामने गल्ला आढ़ती द्वारा मक्का की ख़रीददारी की जा रही है। इससे पूरे मार्ग पर जाम की स्थिति रहती है। रास्ते में किसानों से खरीदी हुई मक्का डाल दी गई है है और गल्ला ले जाने वाले वाहनों ट्रक, टैक्टर को सड़क के दोनों ओर से लगा दिया जाता है। पालिका प्रशासन भी इस समस्या पर उदासीन बना हुआ है। जिसकी वजह से कस्बा वासियों और स्थानीयों लोगों को आए दिन समस्या का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों को आवागमन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के कई बार मना करने के बावजूद भी गल्ला आढ़ती यहां पर खरीद फरोख्त बंद नहीं कर रहे हैं। थानाध्यक्ष कृष्णकांत लोधी ने दोनों आढ़ती को अतिक्रमण जल्द से जल्द हटाने के निर्देश दिए है।