संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। मलेरिया माह के तहत रविवार को स्वास्थ्य टीम ने सदर तहसील क्षेत्र के तीन गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान कूलर, फ्रिज आदि की पड़ताल की। लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया।
प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने बताया कि रविवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. सतीश चंद्र नागर व स्वास्थ्य टीम के साथ गांव चमकरी, गढ़वाला और गांव जार में लोगों को संक्रामक रोगों से बचाव के लिए जागरूक किया गया। तीनों गांव में करीब 32 घरों में कूलर व फ्रिज देखे गए। हालांकि किसी में मच्छरों का लार्वा नहीं मिला। गांव के लोगों के साथ बैठक की। सफाई के प्रति जागरूक किया। संवाद