फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
जीटी रोड पर रैली निकालकर लोगों को जागरूक करते छात्र-छात्राएं।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। यातायात माह के पहले दिन मंगलवार को शहर में रैली निकालकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के तहत महीने भर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पुलिस कार्यालय पर यातायात माह का शुभारंभ डीएम अंकित अग्रवाल और एसएसपी उदय शंकर सिंह ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सभी व्यक्तियों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। ऐसा करके आप सुरक्षित रहते हैं। देखने में आता है कि लोग सीटबेल्ट, हेलमेट का प्रयोग नहीं करते हैं। लोगों से कहा कि बाइक चलाते समय हेलमेट व कार चलाते समय सीटबेल्ट का प्रयोग जरूर करें। एसएसपी उदय शंकर सिंह ने कहा नवंबर माह में कई कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। यही यातायात माह का उद्देश्य है।
रैली में होमगार्ड, पीआरडी जवान, स्काउट गाइड और स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए पुलिस लाइन पर संपन्न हुई। अपर पुलिस अधीक्षक अपराध विनोद कुमार पांडेय, क्षेत्राधिकारी सदर, यातायात संगम लाल, क्षेत्राधिकारी नगर राजकुमार सिंह, प्रभारी यातायात बचान सिंह शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें