फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: छात्राओं को कानूनी अधिकार बताकर किया जागरूक

Mon, 21 Aug 2023 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सोमवार को शहर के पुष्पा देवी महिला महाविद्यालय में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को कानूनी अधिकार बताकर जागरूक किया गया।
विज्ञापन

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कमालुद्दीन ने छात्राओं को घरेलू हिंसा, महिलाओं के अधिकार व उनके कर्तव्यों के हितों की जानकारी दी। उनके संरक्षण के बारे में जागरूक किया। संचालन मीडिएटर योगेश कुमार सक्सेना एडवोकेट ने किया। पैनल अधिवक्ता गरिमा शर्मा ने महिलाओं के हित संरक्षण एवं उन पर होने वाली घरेलू हिंसा से बचाव व और अधिकार आदि के बारे में विधिक जानकारी प्रदान की। पैनल अधिवक्ता आरती यादव, हिमांशु कुलश्रेष्ठ, प्रधानाचार्य सपना तोमर, सीमा यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें