फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पीलिया की जांच को एसएनसीयू वार्ड में लगाई गई मशीन

Sat, 30 Dec 2023 10:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं धीरे-धीरे ही सही, लेकिन दुरुस्त होती जा रही हैं। कॉलेज में बने 12 बेड के एसएनसीयू वार्ड में पीलिया की जांच की मशीन लगाई है। मशीन से नवजात की पीलिया की जांच हो सकेगी।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में बनी एमसीएच विंग में द्वितीय तल पर नवजात के लिए एसएनसीयू वार्ड बना है। इस वार्ड मेडिकल कॉलेज के अलावा निजी नर्सिंग होम में जन्मे नवजात को गंभीर बीमार होने पर भर्ती किया जाता है। वार्ड में 12 बेड की सुविधा है। इसमें पीलिया, कम वजन या फिर समय से पहले जन्मे नवजात के अलावा जन्म के समय सर्दी के प्रकोप से ग्रसित नवजात भर्ती होते हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो लगभग एक वर्ष में यहां 650 नवजातों का इलाज किया गया है। इस दौरान 20 नवजात गंभीर हालत में रेफर भी हुए हैं।
अब एसएनसीयू वार्ड और हाईटेक किया जा रहा है। इसमें नवजात की सभी जांच आदि की व्यवस्था की जा रही है। सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया वार्ड में भर्ती नवजात की पीलिया की जांच में समस्या आती थी। अब वार्ड में मशीन का इंस्टाल कर दिया गया है। उन्होंने बताया मशीन से पीलिया की जांच का स्तर पता चलेगा। उन्होंने बताया जल्द ही वार्ड को अन्य सुविधाओं से भी लैस किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें