फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता काली की शोभायात्रा में गूंजे जयकारे

Thu, 06 Apr 2017 11:33 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
माता काली की शोभायात्रा में गूंजे जयकारे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नगर में माता काली की घट विसर्जन शोभायात्रा गुरुवार को धूमधाम से निकाली गई। जयकारों के साथ निकाली गई इस धर्मयात्रा का रास्तेभर स्वागत किया गया। कछला गंगा घाट पहुंचकर घट विसर्जन हुआ। नवरात्र पर शांतापुरी कालोनी स्थित माता काली मंदिर में हवन यज्ञ एवं पूजन हुए थे। गुरुवार को घट विसर्जन यात्रा निकाली गई। मुख्य रथ पर माता काली की तस्वीर को विराजमान किया गया। काली के अखाड़े मुख्य रथ के आगे अपनी कला का करतब दिखाते रहे। शोभा यात्रा  मालगोदाम चौराहा, गांधी मूर्ति, बारहद्वारी, सोरों गेट होती कछला गंगा घाट पहुंची। यात्रा में मंदिर के महंत अवतारपुरी, रमनपुरी, गंगापुरी, योगेश माहेश्वरी,अतुल सक्सेना,  ललित मोहन, उमाशंकर सोमानी, निखिल माहेश्वरी, उपासना माहेश्वरी, भूरा, राम मोहन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें