फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: निजी अस्पताल की संचालिका से पीटकर लूटपाट

Wed, 24 May 2023 06:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
निजी अस्पताल की संचालिका से पीटकर लूटपाट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र में आगरा रोड पर एक निजी अस्पताल की संचालिका के साथ मारपीट कर लूटपाट की गई। संचालिका ने चार लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
संचालिका प्रतिभा की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसमें कहा कि 15 मई की रात करीब 9 बजे लूट के इरादे से अस्पताल में बॉबी यादव निवासी नठ नाहर जिला फिरोजाबाद, बृजेश यादव, सुनील यादव, सोनू यादव निवासीगण नगला जसराम कोतवाली देहात घुस आए। आरोप है कि इन लोगों ने आते ही तमंचा दिखाकर रिसेप्शन पर बैठी स्टाफ नर्स के साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद अंदर आकर मेरे साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। करीब ढाई तोले की चेन लूट ली। एक कर्मचारी से एक हजार रुपये लूटे। बेटा ध्रुव बचाने आया तो उसके साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

धमकी देकर रुपयों की मांग की और कहा कि अगर रुपये नहीं दिए तो अस्पताल को नहीं चलाने देंगे। संचालिका का कहना है कि पिटाई करने से बेटा सहित उसके और अन्य कर्मचारियों के भी चोटें आईं। कोतवाली देहात प्रभारी शंभूनाथ मिश्रा ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी, अब आरोप लगाए जा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें