फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खेत पर जा रहे किसान को लोडर ने रौंदा, मौत

Tue, 07 Mar 2023 10:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना पिलुआ क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे लोडर ने खेत पर जा रहे वृद्ध किसान को रौंद दिया। गंभीर हालत में परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर आए, यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य हादसे में पिकअप की टक्कर से दंपती घायल हो गया। महिला को रेफर किया गया है।
विज्ञापन


पिलुआ क्षेत्र के गांव जयसिंहपुर निवासी मनवीर सिंह (65) की गांव के पास ही टक्कर लगने से मौत हुई है। परिजन ने बताया कि दोपहर में खेतों पर जा रहे थे। तभी लोडर के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाकर टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां डॉक्टरों को दिखाया तो मृत बता दिया। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि लोडर ने गांव में वृद्ध को टक्कर मार दी, इसकी वजह से मौत हुई है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया है।
वहीं थाना सकीट क्षेत्र के गांव चपरई के पास लोडर की टक्कर से बाइक सवार नीरज कुमार और इसकी पत्नी पुष्पा देवी निवासी मोहल्ला काजी थाना सकीट सोमवार की देर शाम घायल हो गए।
विज्ञापन

दोनों को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, यहां से महिला को आगरा रेफर किया गया है। घायल नीरज ने बताया कि वह सकीट से देर शाम एटा शहर स्थित मकान पर पत्नी के साथ बाइक से आ रहा था। पत्नी की हालत गंभीर है। आगरा में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें