फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बरसात के कारण कचहरी में कम आए वादकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बरसात के कारण बृहस्पतिवार को कचहरी में वादकारियों की उपस्थिति बेहद कम रही। इसे देखते हुए कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने नो एडवर्स ऑर्डर का प्रस्ताव पारित किया।
विज्ञापन

बार अध्यक्ष रामनरेश मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक हुई। अधिवक्ताओं ने वादकारियों द्वारा बरसात के कारण आने में असमर्थता जताते हुए तारीख हटवाने व उपस्थित न होने संबंधी सूचनाओं के बारे में बताया। वहीं कचहरी परिसर में पानी भर जाने के कारण कार्य करने आए अधिवक्ता भी परेशान रहे।
ऐसे में बार पदाधिकारियों ने वादकारी की अनुपस्थिति में कोई भी प्रतिकूल आदेश किसी भी अदालत से न हो, इसके लिए नो एडवर्स ऑर्डर का प्रस्ताव पारित किया। इसकी प्रति महासचिव रोहित पुंढीर ने जनपद न्यायाधीश के साथ जिले में संचालित अधिकरणों को भी भेज दी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीडी शर्मा, उपाध्यक्ष सुनील प्रताप सिंह यादव, संयुक्त सचिव शिवांक यादव, दीपक शर्मा, अवधेश बघेल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें