फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरा, तीन घायल

Sat, 09 May 2026 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मिरहची क्षेत्र के नगला नथा में निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने के बाद मौजूद लोग। संवाद
विज्ञापन
मिरहची। गांव नगला नथा में निर्माणाधीन मकान का लिंटर शनिवार को गिरने से राजमिस्त्री सहित तीन मजदूर घायल हो गए। आवाज और चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने मलबे को हटाकर दबे राजमिस्त्री और मजदूरों को निकाला। नगला नथा में यशपाल सिंह के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। गार्डर के धंसने से लिंटर भरभराकर नीचे आ गिरा। निर्माण के समय राजमिस्त्री महेंद्र सिंह निवासी नगला खरगी सहित एक दर्जन मजदूर काम कर रहे थे, जो मलबे में दब गए। इसमें राजमिस्त्री सहित तीन मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें