निधौली कलां। ब्लॉक के रूपसपुर के प्रवीण कुमार ने बताया कि 17 अगस्त को गूगल पर अपोलो हॉस्पिटल काशीपुर का मोबाइल नंबर निकाला था। इसके बाद मां का उपचार कराने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना चाह रहा था। इसके बाद व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा गया और कहा आप इसको इंस्टॉल करें। इसके बाद लिंक को खोला और इंस्टाॅल किया तो खाते से 30101 गायब हो गए। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर साइबर अपराध होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद