फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हल्की बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आई है। ठंडी हवाएं चलने से लोगों को हल्की सर्दी का एहसास होने लगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिन तक ऐसा ही तापमान रहेगा और बादल छाए रहेंगे। बृहस्पतिवार को चक्रवात अर्नब का असर देखने को मिला। जिले में दिनभर बादल छाए रहे तो शाम को हल्की बूंदाबांदी होने लगी। इसके साथ ही ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट देखने को मिली। बुधवार को अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हल्की बूंदाबांदी के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। कृषि मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि आने वाले दो दिनों तक मौसम में अत्यधिक बदलाव नहीं होगा। हल्के बादल छाए रहेंगे। कई जगह हल्की बूंदाबांदी की संभावना भी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें