उत्तर प्रदेश विधान परिषद निर्वाचन 2016 के तहत स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र मथुरा, एटा, मैनपुरी, कासगंज से निर्विरोध चुने गए सपा प्रत्याशी उदयवीर सिंह, अरविंद यादव को रिटर्निंग आफीसर अजय यादव ने प्रेक्षक की मौजूदगी में प्रमाण पत्र वितरित किए। डीएम ने सदस्य विधान परिषद चंद्र प्रताप सिंह के रिक्त पद पर सपा के अरविंद प्रताप, लेखराज के रिक्त पद पर ठाकुर उदयवीर सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया है। प्रेक्षक पंकज कुमार आईएएस, एडीएम प्रशासन सतीश पाल, एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेन्द्र कुमार, एसडीएम सदर सुनील कुमार वर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, सतेन्द्र पचौरी समेत अनक कर्मचारी मौजूद रहे।