फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बच्चों के विवाद में चले लाठी-डंडे, तीन लोग घायल

Wed, 21 Jun 2023 05:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एटा। थाना मलावन क्षेत्र के गांव गढि़या शीलम में मंगलवार को बच्चों में गेंद खेलने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद बड़ों में लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चल गए। इस वारदात में सतीश, इसकी पत्नी उर्मिला देवी और बेटा देवेंद्र घायल हो गया। महिला को मेडिकल कॉलेज से आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सतीश ने तहरीर देकर गांव के ही सुखवीर सिंह सहित 9 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि बच्चों के विवाद में तीन लोग घायल हुए हैं। रिपोर्ट दर्ज कर ली है और जांच की जा रही है। वहीं थाना राजा का रामपुर में गीता देवी निवासी गांव पहरा ने गांव के ही अवनेश कुमार सहित 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि मंगलवार को अवनेश आदि ने जानलेवा हमला करके पिटाई की। इससे कमर की हड्डी में फ्रेक्चर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें