फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जमीन के विवाद में चले लाठी-डंडे, 9 लोग घायल

Sun, 04 Jun 2023 06:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-11
विज्ञापन

एक पक्ष के दो लोगों को गंभीर हालत में किया आगरा रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव गदनपुर में शनिवार की देर शाम दो पक्षों में जमीन पर कब्जा करने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ। एक पक्ष के 5 और दूसरे पक्ष के 4 लोग घायल हुए हैं। इनको पुलिस ने रात में मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया। यहां से दो लोगों को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है।
वारदात में गांव गदनपुर निवासी निहाल सिंह, इनका पुत्र अरब सिंह, रूप सिंह, नाती अतुल कुमार और नातिन महिमा घायल हुए हैं। पुलिस ने शनिवार की शाम करीब 7.30 बजे सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां से हालत गंभीर होने के चलते निहाल सिंह और अरब सिंह को आगरा रेफर किया गया है। जबकि दूसरे पक्ष के किशनवीर, इसकी पत्नी श्यामवती, पुत्र सोनू और पुत्री नीरू घायल हुए हैं। इनकाे भी भर्ती कराकर उपचार और डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी शंभूनाथ सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में जमीन का विवाद चल रहा है। कुछ समय पहले राजस्व टीम और पुलिस ने पहुंचकर बंटवारा भी करा दिया था। इसके बाद शनिवार को किसी बात को लेकर फिर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया और 9 लोग घायल हो गए। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें