एटा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सूचना जारी की गई है। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार अगस्त-2026 प्रवेश सत्र के द्वितीय चरण में राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में संचालित एनसीवीटी/एससीवीटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 17 सितंबर 2026 शाम पांच बजे निर्धारित की गई है।