फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मतदाता सूची में शामिल होने के लिए मिला आखिरी मौका

Sat, 27 May 2023 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन की वर्तमान कमेटी ने अपना कार्यभार नई कमेटी को सौंपने की तैयारी की है। निर्वाचन मतदाता सूची में शामिल होने ने लिए प्रत्येक सदस्य को आखिरी मौका दिया गया है। 29 से 31 मई तक शुल्क जमा न करने वाले सदस्य को मतदाता सूची में शामिल नहीं किया जाएगा।बार की मौजूदा कार्यकारिणी द्वारा मतदाता सूची तैयार करने लिए पूर्व में जो तिथियां निर्धारित की गईं। उन तिथियों के गुजरने तक अधिकांश सदस्यों ने अपना सदस्यता शुल्क जमा नहीं किया। ऐसे में वर्तमान कमेटी ने ऐसे सदस्यों के लिए 29 से 31 मई के मध्य अपना सदस्यता शुल्क जमा कराने के लिए आखिरी मौका दिया है। पदाधिकारियों ने कहा कि इस अवधि में जो भी अधिवक्ता अपना सदस्यता शुल्क अदा नहीं करेंगे। उन्हें मतदाता सूची में शामिल नहीं किया जाएगा। बार अध्यक्ष रामनरेश मिश्रा एवं महासचिव रोहित पुंढीर ने सदस्यों से अपना सदस्यता शुल्क जल्द जमा करने की अपील की, जिससे प्रत्येक सदस्य को मतदान का अधिकार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें