फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लहरा रोड की शाप, होडलपुर का लाइसेंस मिला

Tue, 23 Feb 2016 09:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
औषधि नियंत्रक टीम ने मंगलवार को मेडीकल स्टोर संचालकों के यहा छापा मारा और सैंपल लिए। अन्य संचालकों में हड़कंप मच गया। कई दुकान बंद कर चले गए।
विज्ञापन

लहरा रोड स्थित संचालित मेडीकल स्टोर पर टीम को ग्राम होडलपुर का लाइसेंस मिला। वहीं कुछ दवाओं के बिल भी संचालक नहीं दिखा सका। इन दवाओं को बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया गया। टीम ने यहां से दवाओं के सैंपल एकत्रित किए। इसके बाद अन्य दुकानों पर भी छापामार कार्रवाई की गई। वहीं सहावर में दुकानदार टीम की कार्रवाई से बचने के लिए मेडीकल बंद कर गए। मंडल सहायक आयुक्त औषधि नियंत्रक आरसी पांडे ने कहा कि कार्रवाई जारी रहेगी। मेडीकल संचालकों के यहां कार्रवाई कर सैंपल लिए जाएंगे। गड़बड़ी मिलने पर औषधि अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें