फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा विद्यालय के उच्चीकरण में गुणवत्ता की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के उच्चीकृत करने को लेकर ब्लॉक निधौली कलां में निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता अच्छी नहीं है, घटिया किस्म की सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। इसे लेकर कार्यदायी संस्था यूपी सिडको को शिक्षा विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया है। साथ ही शासन को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन

विकासखंड निधौली कलां का कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गांव बिजौरी में संचालित हो रहा है। यहां पर ही विद्यालय को उच्चीकृत कर 12वीं तक के लिए अलग से भवन निर्माण करीब दो करोड़ रुपये से किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था यूपी सिडको इस काम को करा रही है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पिछले सप्ताह शिक्षा विभाग की ओर से गुणवत्ता की पड़ताल करने के लिए टीम गठित की गई। जिसके निरीक्षण में गुणवत्ता को ताक पर रखकर निर्माण कार्य कराए जाने की बात सामने आई। इसको लेकर जिला समन्वयक बालिका शिक्षा की ओर से कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी किया गया है।
जिला समन्वयक बालिका शिक्षा बागीश विक्रम सिंह ने बताया कि भवन निर्माण की गुणवत्ता को लेकर शिकायत आने पर निरीक्षण किया गया था। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता काफी खराब पाई गई। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई है, कार्यदायी संस्था को नोटिस भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें