फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से मजदूर की मौत, दो लोग घायल

Thu, 12 Oct 2023 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना सकरौली क्षेत्र में बुधवार की रात करीब 10 बजे ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो साथी घायल हो गए। वहीं अन्य हादसों में एक किशोरी सहित तीन लोग घायल हुए हैं, इनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना जलेसर क्षेत्र के गांव नगला मितन निवासी ओमवीर सिंह (22) की मौत हुई है। जबकि गांव के ही साथी मनोज व किशनपाल घायल हो गए। भाई नारायण सिंह ने बताया कि गांव नगला उदना थाना सकरौली निवासी पुष्पेंद्र जल निगम में ठेकेदारी का काम करता है। वहां पर ही भाई ओमवीर कार्य करता चला आ रहा था। बुधवार की रात करीब 10 बजे ठेकेदार ने गांव के ही रमेशपाल का ट्रैक्टर गांव बेगमपुर से बाबरपुर पानी की टंकी के पाइप डालने के लिए भेजा था। तभी गांव बाबरपुर के पास चालक ने तेजी व लापरवाही ट्रैक्टर को चलाकर पलट दिया, इस हादसे में भाई की मौत हो गई। जबकि गांव के ही दो लोग घायल हो गए। थाना प्रभारी राजेश चौहान ने बताया कि हादसा में एक युवक की मौत व दो घायल हुए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है।
वहीं थाना रिजोर क्षेत्र के गांव घुमरिया निवासी अनोखे लाल की 13 वर्षीय पुत्री प्रिया को गांव के पास ही अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसके चलते गंभीर रूप से घायल होने पर आगरा रेफर किया गया है। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव अमरगोजिया के पास बुधवार की रात करीब एक बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार आकाश निवासी सिंधी काॅलोनी व कुनाल निवासी शृंगार नगर घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें