फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जनपदीय खो-खो में कुंवर मनोहर सिंह काॅलेज विजेता

Sat, 26 Aug 2023 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। एटा खेल दिवस सप्ताह के तहत शनिवार को जनपद स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। जिसमें कुंवर मनोहर सिंह इंटर कॉलेज चैंपियन बना।
विज्ञापन



जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वावधान में मेजर ध्यानचंद के जन्मोत्सव पर हुई इस प्रतियोगिता में अंडर-17 के बालिका वर्ग का फाइनल मैच कुंवर मनोहर सिंह इंटर कॉलेज पुरांव तथा दीनबंधु दीनानाथ इंटर कॉलेज के मध्य खेला गया। इसमें पुरांव की बालिकाओं ने अच्छा खेल दिखाते हुए दीनबंधु दीनानाथ की टीम पर 10-3 के बड़े अंतर से जीत हासिल की तथा चैंपियन बनीं।

वहीं अंडर-14 के बालक वर्ग का फाइनल मैच उच्च प्राथमिक विद्यालय नगल तुर्सी तथा दयानंद इंटर कॉलेज भरतोली के मध्य खेला गया। जिसमें नगला तुर्सी की टीम ने भरतोली के विरुद्ध अच्छा खेल दिखाते हुए 8-0 से हरा दिया। वहीं अंडर-17 के बालक वर्ग का फाइनल मैच कल्याणी देवी इंटर कॉलेज तथा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के मध्य खेला गया। कल्याणी देवी इंटर कॉलेज ने रोमांचकारी मैच में गांधी स्मारक इंटर कॉलेज को 9-7 से हराकर जीत हासिल की तथा चैंपियन बना।
विज्ञापन

वहीं अंडर-14 के बालिका वर्ग का फाइनल मैच कुंवर मनोहर सिंह इंटर कॉलेज पुरांव ने उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला तुर्सी को हराया। निर्णायक की भूमिका राजीव यादव, संतोष कश्यप तथा श्याम सिंह ने निभाई। बताया कि इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 29 अगस्त खेल दिवस पर पुरस्कार वितरण किया जाएगा। उप क्रीड़ा अधिकारी पूजा भट्ट, डीआईओएस चंद्रकेश सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, विशांत कुलश्रेष्ठ, प्रभात ललित नॉक्स, पुष्पेंद्र लोधी, भरतवीर वर्मा, मनीष दुबे, सत्येंद्र यादव, अभय यादव आदि लोग मौजूद रहे।



खो-खो खेलने के दौरान बालिका चोटिल
पं गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में एटा खेल दिवस सप्ताह के तहत शनिवार को खेली जा रही खो-खो प्रतियोगिता के दौरान एक बालिका रश्मि चोटिल हो गई। इसके बाद वहां मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल उसका उपचार किया। डॉ. आकाश वर्मा, डॉ. सुशील बघेल, अजय कुमार फार्मासिस्ट खिलाड़ियों की देखभाल के लिए वहां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें