म्यूजिकल नाइट में कलाकारों ने जमाया रंग
- फोटो : अमर उजाला
डा. राममनोहर लोहिया बाल विकास प्रदर्शनी में आयोजित म्यूजिक नाइट कलाकारों ने समां बांध दिया। शुभारंभ विधायक नजीबा खान जीनत ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
पैकफेड की निदेशक नाशीखान फेरी ने कहा सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगों को अपनी संस्कृति का परिचय होता है। कलाकार मुन्ना रफीक ने ये रेशमी जुल्फें गीत पर लोगों की वाह वाही लूटी। कलाकार लल्ला भाई ने नन्हा मुन्ना राही हूं देश का सिपाही हूं सुनाया। व्यवस्थापक नागेंद्र सिंह, टीटू अग्रवाल, मुन्ना सक्सेना ने आगंतुकों का आभार जताया। इस मौके पर नदीम हसैन, राहिद हुसैन, मुकेश भदौरिया, इशरत अली अंसारी, समसुददीन शैख, ग्यास खान आदि मौजूद रहे।