फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बिजली टावर पर चढ़कर किशोर ने बनवाई रील

Fri, 02 Aug 2024 10:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
सकीट कस्बे में विद्युत टॉवर पर चढ़कर रील बनवाता हुआ किशोर। - फोटो : सकीट कस्बे में विद्युत टॉवर पर चढ़कर रील बनवाता हुआ किशोर।
विज्ञापन
एटा। सकीट कस्बे के एक किशोर की रील और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। रील बनवाने के लिए वह अपनी जान हथेली पर रखकर बिजली टावर पर चढ़ गया।
विज्ञापन

यह किशोर कस्बा के मोहल्ला काजी का रहने वाला बताया जा रहा है। हाई वोल्टेज की विद्युत ट्रांसमिशन लाइन टावर से गुजरती है। फिर भी किशोर रील बनाने के नशे में अपनी जान दांव पर लगाते हुए इस पर चढ़ गया। विद्युत टावर पर चढ़कर वह हंसते हुए रील बनवा रहा है और चहलकदमी भी कर रहा है। थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे व परिवारीजन को बुलाया गया है। जानकारी मिली है कि रील बनाने वाला नाबालिग है। उसे हिदायत दी जाएगी कि आगे से ऐसा न करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें