फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: युवक की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंका

Thu, 18 May 2023 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मिरहची/एटा। थाना मिरहची क्षेत्र में एटा-कासगंज हाईवे स्थित गांव दतेई के पास मंदिर से थोड़ी दूरी पर हत्या कर युवक के शव को फेंक दिया गया। बृहस्पतिवार को शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक बुधवार की रात से लापता था। इसकी परिजन पूरे रात भर तलाश करते रहे थे। गांव नगला ख्याली निवासी सतीश कुमार (35) के सिर व शरीर पर चोटें पहुंचाकर हत्या की गई है। भाई महेश उर्फ गुड्डू ने बताया कि गांव का ही टिंकू उर्फ हरीओम शराब पीने के लिए रात करीब 8 बजे घर से बुलाकर ले गया था। इसके बाद से ही भाई लापता हो गया। इधर, टिंकू का भी कोई पता नहीं चल सका। बताया कि भाई सतीश की रात भर तलाश करते रहे और बृहस्पतिवार सुबह होते ही फिर तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

जिस जगह पर शव पड़ा मिला है। वहां पर भी पहले देखा था, लेकिन तब नहीं मिला था। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे गांव दतेई जाने वाले रास्ते के पास ही बने मंदिर से करीब 50 मीटर दूर सड़क किनारे नाली में शव पड़ा होने की सूचना मिली। तब मौके पर जाकर देखा तो भाई की लाश खून से लथपथ पड़ी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि सड़क किनारे शव पड़ा मिला है। युवक बुधवार की रात से लापता था। गांव के ही एक युवक पर घर से ले जाने का आरोप लगाया गया है। दो लोगों को नामजद कर मृतक के भाई प्रमोद ने तहरीर दी है। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ जांच की गई है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें