सोरोंजी। भारतीय जनता पार्टी बृज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी के प्रथम बार तीर्थनगरी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष आदित्य दुबे के नेतृत्व में फूल मालाएं पहनाकर एवं बैंड बाजो के द्वारा उनका स्वागत किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने भगवान वराह के दर्शन कर पुष्प अर्पित किए।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने उनको प्रतीक चिन्ह व गंगाजली भेंट की। इस दौरान बृजेश उपाध्याय, संजय दुबे, कृष्णकांत वशिष्ठ, आशुतोष त्रिवेदी, पवनेश सक्सैना, नानक चंद गुप्ता, मनीष पंडा, सविता गुप्ता, सीमा शाक्य, गिरीश वार्ष्णेय, धर्मेंद्र कुमार, रिंकू पचौरी , विष्णुकांत तिवारी, चई बाबू , धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।्र
वहीं नगरिया में मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान के नेतृत्व में नवनियुक्त ब्रज प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। इस दौरान दिनेशचंद्र गुप्ता, अभय प्रताप सोलंकी, राजकुमार कश्यप, शंकरपाल प्रधान, ब्रह्मानंद सोलंकी, मनोज राघव, देवेन्द्र बघेल, अतर सिंह बघेल, रवि दिवाकर, देवेन्द्र पचौरी, रामू सोलंकी, बबलू बघेल , सौरभ मौर्य, विपिन चौहान, बॉबी सोलंकी, मुनेंद्र राघव मौजूद रहे।