फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आरोपियों की न्यायिक हिरासत खत्म, नहीं मिला अर्चना का शव

Mon, 24 Jul 2023 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
6 जुलाई को बेटी की हत्या कर नहर में फेंकने की बात कबूल चुके हैं पिता-पुत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिरहची। थाना मिरहची के अंतर्गत गांव नगला श्याम में प्रेम प्रसंग के चलते पिता-पुत्र ने गला दबाकर युवती की हत्या कर दी थी। इसके बाद दोनों आरोपियों ने मारहरा रोड पर स्थित हजारा नहर में फेंक देने की बात कबूल की, लेकिन घटना के 18 दिन बीत जाने के बाद भी अर्चना के शव का कुछ पता नहीं चला है। पुलिस ने अदालत से दोनों आरोपियों को 3 दिन की न्यायिक हिरासत में लिया, लेकिन इन तीन दिनों में भी शव नहीं मिल सका।
विज्ञापन

मृतका अर्चना के पिता ब्रह्मदेव व भाई मुनेंद्र को न्यायिक हिरासत लेने के बाद पुलिस ने आरोपियों के घर, खेत, नलकूप के साथ-साथ कुछ अन्य स्थानों पर भी शव को तलाशा। हजारा नहर पर भी खोज की, लेकिन कोई पता नहीं लगने पर दोनों आरोपियों को सोमवार को जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी सुभाष कठेरिया ने बताया कि अर्चना के शव की तलाश के लिए टीम गठित की गई हैं, तलाश जारी रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें