फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जिन्हैरा टीम ने 9 रन से जीता फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
मिरहची में टूर्नामेंट विजेता टीम को पुरस्कार देते आयोजक व अतिथि। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
मिरहची। कस्बा के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज खेल मैदान पर चल रहे टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को बिलराम एवं जिन्हैरा क्रिकेट टीम के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें जिन्हैरा की टीम ने 9 रन से मैच जीत लिया। टूर्नामेंट कमेटी के द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन

बिलराम टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। जिन्हैरा की टीम ने पहले खेलते हुए 148 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बिलराम टीम 139 रन पर ऑलआउट हो गई। विजेता टीम के खिलाड़ी अभिषेक कश्यप मैन ऑफ द मैच रहे। मुख्य अतिथि संतोष सर्राफ ने विजेता टीम को 11 हजार नकद पुरस्कार एवं उपविजेता टीम को 7500 रूपये का पुरस्कार प्रदान किया। अतुल सिकरवार, जगवीर पुंढीर, जवाहरलाल, सुनील चौहान, भूपेंद्र ठाकुर, बंटू कश्यप, महेश दिवाकर, रामप्रताप माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें