फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सराफ से जेवरात और 80 हजार की नकदी समेत 2 लाख की लूट

Tue, 24 Oct 2023 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना अलीगंज क्षेत्र स्थित गांव ससौंता के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने सराफ को गिराने के बाद तमंचे के बल पर मंगलवार की सुबह लूट लिया और फरार हो गए। कायमगंज में सराफ अपनी दुकान पर जा रहा था तभी उसकी बाइक में टक्कर मारकर गिरा लिया और वारदात को अंजाम देकर दिन दहाड़े पुलिस को चुनौती दे गए। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है, मौके पर एएसपी भी पहुंचे और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

कस्बा अलीगंज के ही मोहल्ला गोविंद दास निवासी सराफ आदित्य वर्मा को लूट का शिकार बनाया गया है। सराफ के अनुसार बाइक से सुबह करीब 10:30 बजे अपनी दुकान विरामपुर थाना कायमगंज जिला फर्रुखाबाद रहा था। तभी पीछे से बाइक पर तीन आए और धक्का देकर गिरा दिया। जब तक वह कुछ समझ पाता, एक बदमाश ने तमंचा तान दिया और बैग को लूटकर फरार हो गए। बताया कि बैग में 80 हजार नकदी, 10 ग्राम सोना और एक किग्राम के करीब चांदी थी, लूट करीब 2 लाख रुपये तक की हुई है।
सूचना पर सीओ अलीगंज सुधांशू शेखर थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। इधर, एएसपी धनंजय सिंह कुश्वाहा भी क्राइम ब्रांच के साथ पहुंच गए। मामले के हर पहलू पर जांच करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि सराफ की ओर से लूट होने की बात कही जा रही है, लेकिन बाइक व शरीर पर किसी भी तरह से खरोंच के निशान नहीं हैं, मोबाइल भी साथ नहीं ले जाया गया, जबकि खाने का टिफिन भी सुरक्षित है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और गहराई से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें