फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जेई आसिफ खान को बॉडी बिल्डिंग में मिला प्रथम स्थान

Wed, 01 Mar 2023 06:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जेई आसिफ खान को बॉडी बिल्डिंग में मिला प्रथम स्थान
विज्ञापन

कुश्ती, पॉवर लिफ्टिंग एवं बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का मेरठ में हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। उत्तर प्रदेश पॉवर स्टेट की 48वीं कुश्ती, पॉवर लिफ्टिंग एवं बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में हुई। जिसमें एटा के अवर अभियंता आसिफ खान ने बॉडी बिल्डिंग में प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम द्वारा कराई गई। जिसमें विभिन्न जनपदों के अभियंताओं, कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। यह प्रतियोगिता 26 और 27 फरवरी को हुई। जवाहरपुर तापीय विद्युत परियोजना मलावन के अवर अभियंता आसिफ खान को बॉडी बिल्डिंग में प्रथम स्थान मिला। साथ ही पॉवर लिफ्टिंग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बुधवार को जनपद में आने पर साथियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर इंजीनियर संगठन के सचिव राजू सिंह ने बताया कि निगम द्वारा प्रतिवर्ष प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाता है। जिसमें निगम के ही कर्मचारी प्रतिभाग करते हैं। अध्यक्ष लालाराम पुरी, सत्येंद्र कुमार, दुर्गपाल सिंह, अभिमन्यु कुमार सिंह, देवेंद्र कुमार अभियंताओं ने बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें