फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर नवोदय : 31 तक आवेदन, 29 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जवाहर नवोदय विद्यालय बीगौर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 31 जनवरी तक आवेदन लिए जाएंगे। जबकि 29 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह में प्रवेश के लिए प्रक्रिया की जा रही है। प्रधानाचार्या आरके शर्मा ने बताया कि आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर आवेदन किया जाएगा।
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन प्रमाणपत्र प्रधानाचार्य, आवेदक एवं परिजन के हस्ताक्षर सहित होना अनिवार्य है। इसे वेबसाइट पर अपलोड किया जाना है। आवेदन शुरू करने से पहले अभ्यर्थी और अभिभावक के हस्ताक्षर, अभ्यर्थी का फोटो, अभिभावक तथा अभ्यर्थी द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाणपत्र स्कैन करने होंगे।
विज्ञापन

प्रवेश के लिए जरूरी बातें
- आवेदक वर्तमान सत्र में किसी भी सरकारी अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालय की कक्षा पांच में अध्ययनरत होना चाहिए।
- आवेदक की जन्म तिथि 01-05-2011 से 30-04-2013 (दोनों तिथियां भी शामिल) होनी चाहिए।
- कक्षा 3, 4, 5 में लगातार एवं पूरे सत्र में पढ़ाई की हो।
- पिछले सत्र में कक्षा पांच करने वाले विद्यार्थी आवेदन योग्य नहीं हैं।
- कुल चयन में से 75 फीसदी विद्यार्थी ग्रामीण क्षेत्र से लिए जाएंगे ।
- कुल सीट में से कम से कम 1/3 सीटों पर छात्राओं का चयन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें