फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 9 करोड़ से होगा जैथरा और राजा का रामपुर का विकास

Sat, 17 Jun 2023 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जैथरा/राजा का रामपुर। जैथरा और राजा का रामपुर में नगर पंचायत की पहली बोर्ड बैठकें शनिवार को हुईं। इसमें 9 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित किए गए।जैथरा की बोर्ड बैठक कम्युनिटी हॉल में हुई। जिसकी अध्यक्षता चेयरमैन विवेक गुप्ता ने की। ईओ रमेश शाह ने करीब पांच करोड़ रुपये के प्रस्ताव पढ़कर सुनाए। इसमें वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, बिजलीघर से एस्सार पेट्रोल पंप तक लगभग 2 किलोमीटर नए नाले का निर्माण, मुख्य मार्ग के दोनों साइड लाइट लगाने का प्रस्ताव पास किया गया। इसके अतिरिक्त टंकी परिसर में सौंदर्यीकरण, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, श्मशान घाट का सौंदर्यीकरण आदि 14 बिंदुओं पर कार्य करने की सहमति जताई गई। सुरक्षा के लिए नगर के प्रमुख तिराहों-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। अनुज शर्मा, रमेश मुखिया, अवधेश कश्यप, अजय यादव, ओमवती आदि सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर पंचायत राजा का रामपुर सभागार में नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनीता की अध्यक्षता में पहली बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 4 करोड़ के कुल 9 प्रस्ताव पास किए गए। विभिन्न गलियों में निर्माण, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना को मंजूरी मिली। अधिशासी अधिकारी रमेश शाह ने बताया कि नगर पंचायत के पास 15वें वित्त में 41 लाख रुपया है। बाकी के काम के लिए शासन से मांग की जाएगी। पूर्व चेयरमैन महावीर सिंह राठौर, दिनेश गुप्ता, गीता, ब्रह्मकुमारी, निर्देश कुमार, मिथलेश, अनार सिंह आदि सभासद मौजूद रहे।

सकीट में भी पास हुए प्रस्ताव
सकीट में नगर पंचायत अध्यक्ष मानवी यादव की अध्यक्षता में बैठक की गई। इसमें विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्ताव रखे गए। ईओ वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें