फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता रैली निकालकर किया प्रेरित

Mon, 20 Jun 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के चलते कस्बाई इलाकों में भी उत्साह है। पटियाली में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को योग के लिए प्रेरित किया। 
विज्ञापन

पटियाली में पतंजलि योग समिति के नगर अध्यक्ष डॉ. विजय चतुर्वेदी ने सरस्वती शिशुमंदिर से सुबह 10:30 जनजागरण रैली का शुभारंभ दिखाकर किया। तहसील प्रभारी शिशुपाल सिंह राठौर व व्यवस्थापक रामकृष्ण दीक्षित ने बताया कि प्रज्ञान पब्लिक स्कूल में योग शिविर का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान ईश्वर दयाल दीक्षित, शंभू चतुर्वेदी, सत्तू उपाध्याय, दिनेश गुप्ता, रामकिशन गुप्ता, बालकिशन गुप्ता, रवी रठोर, योगेंद्र कुमार राठौर आदि मौजूद रहे। सोरों में भारत पुनरोत्थान अभियान के डा. दशरथ, ने बताया कि कछला गेट स्थित स्वामी अमृतानंद सोहम आश्रम पर सुबह 5.30 बजे से 7.00 बजे तक योग शिविर का आयोजन होगा। अमांपुर के आयोजक गौरव गुप्ता ने बताया कि बैकुंण्ठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन में योग शिविर का आयोजन किया जाएछगा। भाकियू के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह राघव ने बताया कि गांव नागर कंचनपुर में योग शिविर का आयोजन किया जाएगा।  सिढ़पुरा दयानंद पब्लिक विद्यालय के प्रधानाचार्य जवाहर लाल एवं प्रबंधक बनवारीलाल ने बताया कि विद्यालय प्रांगण में सुबह 6 बजे से 88 बजे तक योग शिविर का आयोजन होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें