एटा। आईटीआई के प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के साथ कंपनी में कार्य करने का तरीका सिखाया जा रहा है। इसके लिए उनको विभिन्न कंपनियां में भेजा जा रहा है। जिससे वह कंपनी के कर्मचारियों के साथ काम की बारीकियां सीख सकें।
आईटीआई के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने बताया एटा व जलेसर की आईटीआई में प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित किया जाता है। उन्हें बताया जाता है कि आईटीआई में प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षु कंपनी में कार्य करने जाते थे, उन्हें कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसे देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देशन में प्रशिक्षुओं को कंपनी में कार्य करने का तरीका बताया जा रहा है।
जलेसर के 30 और एटा की आईटीआई के 60 प्रशिक्षु तीन कंपनियों में कार्य सीखने जा रहे हैं। बताया एक वर्ष तक प्रशिक्षु को प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके बाद तीन से छह माह तक के लिए कंपनी में कार्य सीखने के लिए भेजा जाता है। जब तक प्रशिक्षण पूरा होता है। उस समय तक वह कंपनी में पूरा कार्य करने के लिए तैयार हो जाता है। इससे उनको नौकरी के समय किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है।