फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: प्रेरणा एप से विद्यालयों का निरीक्षण, 33 शिक्षक अनुपस्थित

Sat, 02 Mar 2024 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। प्रेरणा एप से शुक्रवार को बीएसए सहित खंड शिक्षाधिकारियों व जिला समन्वयकों ने विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान 33 शिक्षक अनुपस्थित मिले। सभी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


बीएसए दिनेश कुमार ने बताया एप के माध्यम से शुक्रवार को मिड डे मील के जिला समन्वयक, निधौलीकलां के मेडिकल ऑफीसर, समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक, खंड शिक्षाधिकारी शीतलपुर व मारहरा ने प्रेरणा एप के माध्यम से जिले के 33 विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान किसी विद्यालय में प्रधानाध्यापक तो किसी में सहायक अध्यापक सहित शिक्षामित्र व अनुदेशक अनुपस्थित मिले। इस पर सभी का एक दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। तीन दिन में नोटिस का जवाब न देने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि एप के माध्मय से विद्यालयों का प्रतिदिन निरीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें