मारहरा के गांव पिदौरा में वैगलैस डे पर पेटिंग और क्राफ्ट बनाते बच्चे। संवाद
मारहरा। क्षेत्र के गांव पिदौरा के पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को बैगलेस डे पर बच्चों को पर्यावरण और स्वच्छता का पाठ पढ़ाया गया। पोस्टर की सहायता से स्वच्छता और स्वास्थ्य पर कविता का वाचन किया गया। चाइल्ड सेफ्टी के तहत बच्चों को गुड टच, बैड टच और चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर के बारे में पोस्टर के माध्यम से समझाया गया। साथ ही सिलाई, डिजाइन कार्य, कठपुतली निर्माण और कहानी मंचन की भी जानकारी दी गई। बच्चों ने जूट से सुंदर क्राफ्ट बनाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। बच्चों ने जूट से फूलदान, वॉल हैंगिंग, चूड़ी, सजावटी सामान, कप कोस्टर, कुर्सी आदि बनाए। साथ ही कागज और आइसक्रीम स्टिक की सहायता से सुंदर गुड़िया भी तैयार की। संवाद