आगरा। संचारी रोग नियंत्रण सेल के नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति ने बताया कि एटा के 80 साल के चिकित्सक डॉ. शीलेंद्र गौड़ की शहर के निजी अस्पताल में मौत हुई। उनकी जांच निजी लैब में हुई जिसमें इन्फ्लुएंजा-ए की पुष्टि हुई है। निजी लैब और अस्पताल संचालकों से रिपोर्ट तलब की है। वह हृदय रोगी थे और फेफड़े व किडनी की बीमारी भी थी। मौत हार्टअटैक के चलते बताई गई है। इसकी रिपोर्ट एटा सीएमओ को भी भेजी जा रही है। ब्यूरो