हैंडबॉल प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी ।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चल रहे खेल महोत्सव में बृहस्पतिवार को स्टेडियम में हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें इंद्रेश कुमार जैन एकेडमी की टीम विजेता रही। शहर के जीटी रोड स्थित पंडित गोविंद वल्लभ पंत स्टेडियम में हैंडबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन उप जिला क्रीड़ा अधिकारी पूजा भट्ट ने किया। पहला मैच बालिका वर्ग में जीजीआईसी एटा तथा सकीट के मध्य खेला गया। जिसमें सकीट की टीम शुरू से ही जीजीआईसी की टीम पर हावी रही।
अंत तक सकीट की टीम 13 गोल तथा जीजीआईसी की टीम सिर्फ 8 गोल कर सकी। इस प्रकार सकीट की टीम 13-8 से विजयी रही। बालक वर्ग में पहला मैच लोकमान दास सीनियर सेकेंडरी स्कूल तथा इंद्रेश कुमार जैन एकेडमी के मध्य खेला गया। इंद्रेश कुमार जैन एकेडमी की टीम ने कुल 15 गोल किए। टीम के खिलाड़ी कुलदीप ने 8 गोल दागे। अंत तक लोकमान दास की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। इस प्रकार इंद्रेश कुमार जैन एकेडमी 15 गोल से विजयी रही।
पुरुष वर्ग का सेमीफाइनल मैच बेसिक शिक्षा विभाग की टीम तथा इंद्रेश कुमार जैन एकेडमी के मध्य खेला गया। जिसमें इंद्रेश कुमार एकेडमी ने 13 तथा बेसिक शिक्षा विभाग की टीम ने 8 गोल किए। इसके बाद फाइनल मैच खेला गया। इसमें इंद्रेश कुमार जैन एकेडमी ने 11 गोल कर खिताब अपने नाम किया। स्टेडियम क्लब ने 10 गोल किए। जिला व्यायाम शिक्षक रजनीश यादव, जिला हैंडबाल संघ के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, सूर्यकांत शाक्य, अभिलाषा यादव, मोनिका सिंह, सौरभ यादव, अभय यादव, सुशील यादव, सेवाराम, मनोज कोच, प्रभात ललित नौक्स, विशान्त कुलश्रेष्ठ, मनवीर सिंह रहे। निर्णायक की भूमिका रवि कुशवाह, चंद्रशेखर पुंडीर, प्रेरणा यादव, शैलेंद्र सिंह ने निभाई।