फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नाली के विवाद में महिला को सिर में फरसा मारकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा/जलेसर। नाली के विवाद में पिता-पुत्रों ने महिला पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। सिर में फरसा से प्रहार करने के चलते गंभीर चोटें आई हैं। वहीं दूसरी वारदात में खेत की रंजिश में महिला के हाथ की हड्डी तोड़ दी गई। जलेसर थाना क्षेत्र के गांव पिलखतरा निवासी रूपवती (65) के सिर में धारदार हथियार (फरसा) से प्रहार कर घायल किया गया है।
विज्ञापन

बचाने आए पुत्र भूपेंद्र सिंह को भी पीटा गया। दूसरे पुत्र प्रमोद ने बताया कि गांव की ही भजन कौर से पुराना मकान खरीदा था।
इसको तोड़कर मलवा हटा रहे थे। इसकी कुछ मिट्टी खेत की नाली में चली गई थी। इसी बात को लेकर गांव के ही आजाद विंदर सिंह, इसके भाई राजविंदर सिंह और पिता स्वर्ण सिंह ने हमला कर दिया। हत्या करने के इरादे से गोली भी चलाई। प्रमोद की तहरीर पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाना क्षेत्र के ही गांव सांथा नवीपुर निवासी सुनीता देवी ने गांव के ही अजय व इसके भाई दीपू उर्फ प्रभात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि गांव रसीदपुर में 20 दिसंबर को पुत्र शिव पूजन के साथ निमंत्रण में दावत खाने जा रही थी तभी दोनों ने खेत को लेकर चली आ रही रंजिश के चलते लाठी-डंडा व सरिया से पीटा। इससे दोनों घायल हो गए। महिला के हाथ की हड्डी टूट गई। प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र ने बताया कि दोनों मामलों को दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें