संचारी रोग अभियानः
सुबह 10 बजे से जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में संचारी रोग अभियान के तहत साफ-सफाई का कार्य कराया जाएगा।
सत्संग
सुबह 11 बजे से कैलाश मंदिर में सत्संग का आयोजन किया जाएगा।
किसान बैठक
सुबह 11 बजे से मारहरा के मुईद्दीनपुर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत की बैठक आयोजित की जाएगी।
जागरूकता अभियानः
सुबह 11 बजे से भूजल सप्ताह-2026 के अंतर्गत जिले में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
सत्संग
शाम 5 बजे से नई बस्ती 12 बीघा में सत्संग का आयोजन किया जाएगा।
समाधान दिवस-
सुबह 10 बजे: जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए संपूर्ण समाधान दिवस तीनों तहसीलों में होगा। डीएम-एसएसपी अलीगंज में समस्याएं सुनेंगे।
बैठक -
सुबह 11 बजे से बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भाजपा के सभी मंडलों की बैठकों का आयोजन होगा।